Sunday, April 21, 2019

        हम सब करेंगे मतदान तो बढ़ेगी सीतामढ़ी की शान !!


एक जागरूक मतदाता होने के नाते और एक समझदार नागरिक होने के नाते हमारा यह कर्तव्य बनता है ,कि हम खुद तो मतदान करें ही और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। क्योंकि हमारे आपके द्वारा चुनी हुई सरकार ही पांच साल तक शासन चलाती हैं।और ह जात पात से उपर उटकर ,राष्ट और अपने क्षेत्र हित को देखते हुए अच्छे उम्मीदवार के लिए बिना किसी पक्षपात के अपना मतदान अवश्य करें। योग्य उम्मीदवार को चुनना चाहिए ।जिसकी बातें ,नीतियां ,विचार.... जिसके काम करने के तरीके आपको पसंद हो।

जिस प्रकार रक्तदान ,अंगदान महान कार्य हैं ।उसी प्रकार मतदान भी एक दान है और इसे अवश्य कीजिये ।

एक -2 मत वोट से सरकारें बनती हैं और गिर जाती हैं ।तेरह दिन की   स्वर्गीय 🙏🙏 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार इसका उदाहरण है।मतदाता लोकसभा के सांसद का चुनाव, चुनाव के समय अपने मत का उपयोग करके करते हैं।।                                                   वोट आपका अधिकार है। इसका प्रयोग अवश्य करें। साथ ही निष्पक्ष व्यवस्था के लिए प्रशासन का सहयोग करें। शांतिपूर्ण मतदान करें। असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वाले से सावधान रहें।

                                                           आलोक कुमार